प्रमाण 2
महाराज का संस्कृत विद्याभ्यास तथा शास्त्रों की महिमा...
पृष्ठों का पाठ
भारत के प्रसिद्ध विद्वान, सर्वशास्त्र संपन्न श्रीकृष्णवल्लभाचार्यजी महाराज ने जगत और संपूर्ण भारत के उपकार के लिए ५७ जितने ग्रंथ संस्कृत-हिंदी-गुजराती आदि भाषाओं में लिखे हैं।
भारत के परीक्षा विभाग में कुछ ग्रंथ प्रचलित हैं। इंग्लैंड, जर्मनी, फ्रांस, इटली, अमेरिका, जापान, सीलोन आदि के संस्कृत विभागों में, विश्व की प्रसिद्ध लाइब्रेरियों में ये ग्रंथ स्वीकृत हैं। ऑक्सफ़ोर्ड, कैंब्रिज आदि विश्वविद्यालयों में किसी न किसी ग्रंथ ने ख्याति प्राप्त की है। बनारस, कलकत्ता, नदिया, अमृतसर, पूना, द्रविड़, मद्रास, वडोदरा आदि विद्या-शिक्षा की परीक्षा संस्थाओं में भी बहुत से ग्रंथ सम्मान के पात्र बने हैं।
महाराज के सभी शास्त्र समस्त जगत के लिए अवश्य उपकारी सिद्ध होने वाले हैं।
महाराज के ग्रंथों ने प्राच्य और पाश्चात्य, दोनों संस्कृतियों की समान सेवा की है। साथ ही राष्ट्र और धर्म की भी समान सेवा की है।
विद्वानों को तो महाराज के शास्त्रों की सूची देखते ही उनकी शास्त्रज्ञता और विद्योपासना के प्रति आदर उत्पन्न होता है।
भारत के मनीषी भारतीय संस्कृति के जिन उच्च संस्कारों को उगती पीढ़ियों में सींचना चाहते थे और देशांतर को भी देना चाहते थे, वही वस्तु महाराज के ग्रंथों ने विश्व को तथा भारत को दी है।
भगवान धन्वंतरि ने जो कार्य आयुर्वेद के लिए किया है तथा अश्विनीकुमारों ने जो औषधियाँ खोजी हैं, वैसा ही रसप्रद अमर कार्य, ज्ञानौषधियों की खोज, महाराज ने संस्कृत साहित्य के लिए संपूर्ण किया है।
उन्होंने शास्त्रों की नई रचनाओं में वेदव्यास, शंकराचार्यजी तथा रामानुजाचार्यजी जैसा अद्वितीय अद्भुत कार्य किया है।
महाराज ने अनेक राष्ट्रीय मान-सम्मान प्राप्त किए हैं। अनेक प्राचीन ग्रंथों पर टीकाएँ लिखकर स्वामीश्री ने बहुत बड़ा और चिरंजीवी सृजन कार्य किया है। तर्क, सांख्य, योग, मीमांसा और न्यायशास्त्र पर उनका किया हुआ कार्य सदा यादगार रहेगा। उनके प्रयासों से, अनेक विषयों पर उनके किए हुए कार्य से अनेक अध्येताओं को सरलता प्राप्त हुई है। यह भारतीय संस्कृति पर महाराज का बड़ा उपकार है।
महाराज के अनेक तात्त्विक दार्शनिक ग्रंथों को पढ़कर बहुत से विद्वान, साधु, संन्यासी, यति, आचार्य, मुनि, जति और साध्वीजी भी अपने-अपने संप्रदाय की धर्मानुयायिता को बनाए रखने में समर्थ हुए हैं।
महाराज ने अपने शास्त्रों द्वारा हिंदुओं के आचार धर्म, भागवत धर्म, शरणागति धर्म, ब्रह्मसंबंध धर्म, शुद्धाद्वैत धर्म, प्रेम धर्म, उपासनाधर्म, भक्ति धर्म, सर्वार्पण धर्म, गुरु धर्म, सेवा धर्म आदि हिंदू समाज में पूरी तरह प्रवर्तित किए, जिनकी अत्यंत आवश्यकता थी। अब इससे अनेक मानव सैद्धांतिक उपासना द्वारा गोलोक, वैकुंठ, कैलास आदि ब्रह्मलोक की मुक्ति प्राप्त करेंगे।
महाराज रचित साहित्य केवल संस्कृत को ही नहीं, बल्कि सभी प्रकार के विद्याप्रेमियों को प्रेरणा देने वाला है। उनकी अनेक कृतियाँ सभी प्रकार के साहित्य के लिए पूर्ण निर्देशन और मार्गदर्शन प्रदान करने वाली हैं।
भारतीय संस्कृत भाषा को जीवित रखने के लिए महाराज का प्रयत्न अत्यंत स्तुत्य है; उनके रचित शास्त्रों द्वारा राष्ट्रीय संस्कृति की अविचल उपयोगिता बहुत बढ़ती रहेगी।
बातचीत में जो समय जाता है वह उतने क्षण तक ही उपयोगी होता है, परंतु वही समय लेखन में सार्थक हो तो भविष्य में करोड़ों को उपयोगी होता है। गीता अर्जुन के लिए उपयोगी हुई, परंतु व्यासजी ने लिखी तो विश्व के लिए उपयोगी बन गई। इस प्रकार क्षण का मूल्य समझने वाले महाराज ने जगत के लिए उपयोगी ऐसे ग्रंथ रचकर दिए हैं।
महाराज के विद्वत्तापूर्ण शास्त्रों के आधार पर धर्माचार्य जगद्गुरु शंकराचार्यजी महाराज तथा अनेक विद्वान पंडितों ने स्वामीश्री को ‘श्वेतायन व्यास’ माना है।
